लखमाराम गरासिया बने कांग्रेस एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष

नगर कांग्रेस कमेटी आबूरोड ने लखमाराम का किया स्वागत
आबूरोड।
ऑल इंडिया आदिवासी कांगे्रस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक डॉ विक्रांत भूरिया ने एसटी प्रकोष्ठ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विधायक गणेश घोघरा की अनुशंसा पर राजस्थान में अनुसूचित जनजाति कांग्रेस जिला अध्यक्षों की घोषणा की जिसमें एसटी प्रकोष्ठ सिरोही कांग्रेस जिला अध्यक्ष के पद पर लखमाराम गरासिया चंडेला को नियुक्त किया। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरगिस कायमखानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लखमाराम गरासिया के जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर उनका साफा, शॉल एवं फूल मालाओं से स्वागत सत्कार किया। कायमखानी ने कहां कि लखमाराम गरासिया के कांग्रेस एसटी प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनने से पार्टी को जिले में मजबूती मिलेगी। लखमाराम गरासिया 2010 से 2015 तक सरपंच एवं 2015 से 2020 तक पंचायत समिति सदस्य रहे है। 17 साल ग्रामदानी एवं आदिवासी भाखर भीतरोट विकास मंच के अध्यक्ष पद पर भी रहे। वर्तमान में सिरोही जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं गरासिया समाज में संगठन महामंत्री के पद पर है। नियुक्ति पर लखमाराम गरासिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया, प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा, पूर्व सीएम सलाहकार संयम लोढा, रेवदर विधायक मोतीराम कोली, जिला अध्यक्ष आनंद जोशी एवं कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। स्वागत कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष गणेश बंजारा, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरगिस कायमखानी, नेता प्रतिपक्ष कांतिलाल परिहार, जिला कांग्रेस महासचिव लाभशंकर त्रिवेद्वी, पार्षद शमशाद अली अब्बासी, सुनिलराज धारू, कुलप्रकाश गौतम, गणका उप सरपंच दिनेश गरासिया, खडात मंडल अध्यक्ष हीरसिंह इंदा, महिला सेवादल जिला अध्यक्ष पूजा राणा, रमेश मीणा, गोविंद सिंह लोधा, नवलीबेन, केतन पुरोहित, माधव मारू, नरेन्द्र सिंह, कनक सिंह, भूपेन्द्र सिंह, लक्ष्मण भूरा, विकास सिंह, जावेद मोयल, शाहरूख कायमखानी, सत्तार मोयल, शेर मोहम्मद, आमिर कायमखानी, मोहम्मद आरिफ सहित सैकडो कांग्रेसजन मौजूद रहे।