पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर कांग्रेस की ओर से सद्भावना सभा आयोजित

Spread the love

पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर कांग्रेस की ओर से सद्भावना सभा आयोजि ।

 

गांधी का व्यक्तित्व ऐसा था कि वह गैरों को भी अपना बना लेते थे : जोशी

आबूरोड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य अमित जोशी ने

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पार्षदों सेवादल कांग्रेस एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में एक सभा आयोजित कर सद्भावना दिवस मनाया गया नगर कांग्रेस के मंत्री पूर्व पार्षद सुनील खोत ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सभा की शुरुआत अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हाजी वजीर पठान जिला कांग्रेस के महामंत्री हाजी नूर मोहम्मद एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य अमित जोशी ने की इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य अमित जोशी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हाजी वजीर पठान और जिला कांग्रेस के महामंत्री हाजी नूर मोहम्मद ने कहा कि गांधी तेजस्वी ज्ञानवान निर्भीक विचारक थे जिन्हें भारत ही नहीं पूरे विश्व में हर वर्ष याद किया जाता है इस अवसर पर पार्षद सुमित जोशी दिनेश मेघवाल सुनील खोत नीलोफर बानो सेवादल अध्यक्ष जसाराम मेघवाल और प्रदेश यूथ कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव अजली जोशी आदि ने भी अपने संबोधन में कहा कि स्वभाव से प्रफुल्लित रहने वाले गांधी मूल्यनिष्ठ राजनीति में विश्वास रखते थे और हर स्थिति को सहजता से स्वीकारते थे पूर्व पार्षद मोहम्मद शरीफ चंपा मीणा असलम मोहमद ने भी राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि गांधी का व्यक्तित्व ऐसा था कि वह गैरों को भी अपना बना लेते थे सभा में यूथ कांग्रेस सचिव हैदर पठान राहुल बारोट सचिव गजेंद्र कांग सैनी समाज के अध्यक्ष राजेंद्र सैनी ने भी अपने विचार रख गांधी को याद किया इस अवसर पर सभा में पूर्व वार्ड पंच रणवीर सिंह राठौड़ लक्ष्मीकांत चौहान, जिला सचिव दिलीप शर्मा, हरिओम शर्मा, उपाध्यक्ष अब्दुल कयूम, निकेतन बारोट गौरव परिहार, मनीषमुरारीलाल शर्मा, मीडया प्रदेश प्रभारी दिनेश मेघवाल सैनी समाज के अध्यक्ष राजेंद्र सैनी सेवादल अध्यक्ष जसाराम मेघवाल पूर्व ब्लॉक अध्यक अमराराम ग्रासिया सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे