जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित 
सिरोही,जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शनिवार को आबूरोड की मीन तलेटी ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।
रात्रि चौपाल में ग्राम वासियों ने विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत करवाया जिस पर जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा अन्य पात्र को भी प्रेरित करने की बात कही।
रात्रि चौपाल में ग्रामीणों द्वारा शिक्षा,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य,श्रम,डिस्कॉम,जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी,राजस्व,समाज कल्याण,कृषि सहित विभिन्न विभागों से संबंधित परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई।जिला कलेक्टर तोमर ने इस दौरान आमजन द्वारा प्रस्तुत परिवेदनाओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर को ग्राम पंचायत में संचालित पुस्तकालय भवन को पुनः चालू करने की बात कही जिस पर जिला कलेक्टर ने संबंधित को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।
इस दौरान विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारियों ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके आवेदन की प्रक्रिया और नियमों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। इसी के साथ ही ग्रामीणों ने विभिन्न अन्य समस्याओं से भी जिला कलेक्टर को अवगत करवाया,जिला कलेक्टर ने नियमानुसार कार्यवाही के लिए संबंधित को निर्देशित किया।
जिला कलेक्टर ने रात्रि चौपाल के पश्चात बोसा गांव फली में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और घरेलू बिजली कनेक्शन सहित विभिन्न समस्याओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।
रात्रि चौपाल में प्रधान लीलाराम गरासिया,जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाशचंद अग्रवाल,उपखंड अधिकारी डॉ अंशु प्रिया, एएसपी किशोर सिंह चौहान,सहायक निदेशक लोक सेवाएं हरिसिंह देवल सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
