माधव विश्वविद्यालय ने एक ऐतिहासिक पहल करते हुए 500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय छात्रवृत्तियों की घोषणा की है।

Spread the love

माधव विश्वविद्यालय का वैश्विक कदम, 500 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय छात्रवृत्ति से अफ्रीकी छात्रों के लिए खुलेंगे उच्च शिक्षा के द्वार

 

आबूरोड

 

माधव विश्वविद्यालय ने एक ऐतिहासिक पहल करते हुए 500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय छात्रवृत्तियों की घोषणा की है। यह छात्रवृत्तियां विशेष रूप से अफ्रीका के 54 देशों के मेधावी छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करेंगी।

इस संदर्भ में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ निदेशक डॉ. संजीव सेठ ने दिल्ली में ग्लोबल साउथ एजुकेशन फंड तथा ग्लोबल साउथ यूनिवर्सिटीज एसोसिएशन, यूनाइटेड किंगडम की साउथ अफ्रीका स्थित सहयोगी संस्था की एंबेसडर सुश्री शाज़िया से महत्वपूर्ण मुलाकात की।

यह साझेदारी न केवल अफ्रीका और भारत के बीच शिक्षा और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करेगी, बल्कि ग्लोबल साउथ के 140 से अधिक देशों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए भी भारत में उच्च शिक्षा के नए अवसर खोलेगी।

डॉ. सेठ ने बताया कि यह पहल भारत को उच्च शिक्षा का वैश्विक हब बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। राजस्थान के इस पिछड़े हुए आदिवासी क्षेत्र में स्थित माधव विश्वविद्यालय अपने प्रयासों से न केवल भारत, बल्कि ग्लोबल साउथ के देशों में ज्ञान की नई किरण फैलाएगा, जिससे भविष्य में संपूर्ण विश्व जगमगाएगा।