सिरोही की पूर्व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया को बड़ा दायित्व
आबूराेड
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत महिला सम्मेलन के आयोजन हेतु सिरोही की पूर्व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया को जोधपुर संभाग से प्रतिनिधित्व का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित
पायल परसरामपुरिया का यह नया दायित्व उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय जनसेवा और महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पण को मान्यता प्रदान करता है। पूर्व में भी परसरामपुरिया ग्रामीण क्षेत्रों में महिला उत्थान, स्वावलंबन और शिक्षा के लिए कई सफल पहल कर चुकी हैं।
नई जिम्मेदारी के लिए बधाई
स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने पायल परसरामपुरिया को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जोधपुर संभाग में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को नई गति और दिशा मिलेगी। परसरामपुरिया की नियुक्ति से निश्चित रूप से पार्टी को लाभ होगा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे।