निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत भराई क़े बाद गिरी, आधा दर्जन से अधिक घायल, घटना क़े बाद हादसे की पुलिस और प्रशासन को नहीं दी गई सूचना।
आबूरोड सदर थाना क्षेत्र क़े किवरली स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत भरने क़े बाद अचानक से गिर गई हादसे में नीचे खड़े करीब आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए जिन्हे मौके पर मौजूद ठेकेदार और अन्य लोग एक निजी अस्पताल ले गए। हादसा मंगलवार रात का बताया जा रहा है। बुधवार को दोपहर में आबूरोड सदर थाना पुलिस को जानकारी मिलने पर सदर थानाधिकारी दर्शनसिंह मय टीम मौके पर पहुंचे पर वंहा मौजूद नहीं था। हादसा क़े बाद ना तो निर्माणकर्ता और ना ही ठेकेदार ने पुरे मामले की जानकारी पुलिस और प्रशासन को देना उचित समझा। सदर थानाधिकारी ने बताया की मौके पर जाकर आए पर वंहा क़ोई मौजूद नहीं था. निर्माण कर्ता और अन्य क़े बारे में जानकारी लेकर घायलों क़े बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.। घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार डूंगरमल पुरोहित, आरआई चम्पतसिँह मौके पर पहुंचे और हादसे क़े बारे में जानकारी ली। वही पुरे मामले में जिस निजी अस्पताल में घायलों का उपचार करवाया गया उसकी भी लापरवाही नजर आ रही क़े घायलों को उपचार क़े दौरान मामले की जानकारी अस्पताल की ओर से ना तो पुलिस को दी गई और ना ही प्रशासन को। पुलिस फिलहाल मामले की जाँच में जुटी हुई है। तहसीलदार डूंगरमल पुरोहित ने बताया की घटना स्थल पर गैर जंहा निर्माणकर्ता और ठेकेदार से से जानकारी ली गई हादसे में 3 मजदूर घायल बताए जा रहे है। मामले में किसने लापरवाही की इसकी जांच की जायेगी।
