
आबूरोड। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान कांग्रेस सरकार में पूर्व उप मुख्यमंत्री टोंक विधानसभा से विधायक सचिन पायलट का जिला सिरोही की पावनधरा आबूरोड पधारने पर कांग्रेस पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रशीद खान द्वारा माला व साफा पहनाकर स्वागत कियाा गयासा राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा के नेता पौन-पौन एक-एक घंटा भाषण देंगे। उसमें बात वो गरीब और आम जनता के हित की करेंगे। लेकिन, जब कलम चलाकर इम्प्लीमेंट करने का समय आता है तो वो उद्योगपतियों के हित में चलाते हैं। वो सिरोही प्रवास के दौरान आबूरोड मे मौजूद कांग्रेस समर्थकों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी जनता के संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण के लिए सडकों पर उतरकर संघर्श कर रहे हैं। केस झेल रहे हैं। भाजपा ने अफवाहों से लोगों के मनों में दूरियां बना दी थी। उन्होंने देश के लोगों को जौडने के लिए भारत जोडों यात्रा की और इसमें उन्हें जनता का अपार स्नेह मिला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों को रोजगार देने के लिए नरेगा कानून लाई ओर उसे संवैधानिक रूप दियां। ऐसे में भाजपा उसे खत्म तो नहीं कर सकती है लेकिन, इस तरह के नियम बना दिए गए हैं कि काम मिल ही नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि छोटे छोटे बच्चों की जान दवाइयों से चली जा रही है। लेकिन, कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। उन्होने कहा कि हादसे होते हैं, लेकिन, इन हादसों के बाद पीडितों के साथ खडा होकर उन्हें ढाढस तो जता सकते हैं कि हम उनके साथ खडे हैं।
भीनमाल के विधायक समरजीत सिंह ने कहा कि पूर्व में भी जब कांग्रेस विपक्ष में थी तो सचिन पायलट ने लोगों के बीच में जा जा कर कांग्रेस के प्रति उनमें विष्वास जताया। कार्यकर्ताओं ने भी अपने स्तर पर कांग्रेस की नीतियों के प्रति जागरूकता फैलाई और कांग्रेस को सत्ता दिलवाई। अब फिर वो दौर आया है कि कार्यकर्ताओं को जनता ेके बीच में जाना होगा। जनता को सुनना होगा।
रानीवाड के विधायक रतन देवासी ने कहा कि कांग्रेस को आदिवासी समुदाय में भरपूर सहयोग मिला। हाथ का निषान पर विष्वास करके वो वोट देते थे और कांग्रेस ने भी सत्ता में आकर उन लोगों के जीवर स्तर को उठाने का काम किया। अब लोग भाजपा के दो साल के ष्षासन से आजीज आ गए हैं। चुनावों को इतजार करते हुए इस सत्ता को उखाड फेंकने का इंतजार कर रहे हैं।
सिरोही के पूर्व विधायक संयम लोढा ने भाजपा और आरएसएस को एकसाथ निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को धर्म जाति के नाम पर लडवाने का काम कर रही है। उन्होने कहा कि आरएसएस शिक्षा के मंदिरों में हथियारों की नुमाइश करती है। उन्होने मौजूद लोगों से पूछा कि वो अपने बच्चों को कॉलेज और विदृयालयों में बेहतर नागरिक बनने के लिए भेजते हैं। भाजपा और आरएसएस उन कैम्पसों को गुडागर्दीं को बनाने में लगी है ंऔर कांग्रेस के युवा नेताओं का इस पर आपत्ति जताने पर गुडागदी पर उतारू हो रही है।
पूर्व जिलाध्यक्ष गंगाबेन गरासिया ने कहा कि सचिन पायलट के सिरोही के दौरे ने यहां के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। कांग्रेस के कार्यकर्ता तीन साल बाद आने वाले चुनावें की तैयारी में जुटकर फिर से कांग्रेस की वापसी करवाने को उत्सुक हैं। जनता को पूर्व विधायक लालाराम गरासिया, आबूरौड के प्रधान लीलाराम गरासिया पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राशिद खान देवाराम बंजारा सुभाषचधरी अजय बंजारा कांग्रेस पार्षद सुरेश बंजारा जीतू बंजारा ब्लॉकअधक्ष गणेश बंजारा अमित जोशी कार्यकर्ता मौजूद थे।
-जेबकतरों की पूरी गेंग को पकडा
सचिन पायलट की सभा के दौरान जेबकतरे भी सभा स्थल में पहुंचै। इस दौरान कई लोगों की जेबें भी काटी गई। इस दौरान कांग्रस के कार्यकर्ताओं ने जेब काटते हुए कुछ युवकों को पकडा। सभास्थल से पांच युवकों को पकडकर पुलिस के हवाले किया। इस घटना के बाद सभा स्थल पर कई लोग जेब कटने की बात कहते हुए पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।



