जिला कलक्टर ने किया जनजाति छात्रावास मीनतलेटी का अवलोकन
सिरोही जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग आबुरोड के अधीन संचालित जनजाति बालक छात्रावास मीनतलेटी का अवलोकन किया।
उन्होंने आवास कक्ष, भोजन शाला, भोजन परिसर की साफ-सफाई इत्यादि का सघन अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए । जिला कलेक्टर ने छात्रावास में अध्ययनरत विद्यार्थियों के गृह कार्य का अवलोकन किय साथ ही उनसे संवाद भी किया।
जिला कलक्टर ने आवास कक्ष में विद्यार्थियों के साथ बैठकर उनकी रूचियों पर चर्चा की, जिला कलक्टर को अपने मध्य देखकर विद्यार्थी उत्साहित नजर आएं व उनके द्वारा पारम्परिक लोक गायन की प्रस्तुति भी दी गई। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी डॉ अंशु प्रिया, उपायुक्त टीएडी राजलक्ष्मी गेहलोत, एडीईओ टीएडी डॉ मनोहर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
